बदायूं, मार्च 22 -- तेज हवाओं के कारण बिल्सी-उझानी मार्ग पर भारी पेड़ हाईटेंशन लाइन पर गिर गया। इस हादसे की वजह से नगर की विद्युत आपूर्ति सुबह चार बजे अचानक ठप हो गई। पेयजल आपूर्ति और व्यावसायिक गतिविधियां भी पूरी तरह प्रभावित रहीं। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग की टीम ने शनिवार सुबह 10 बजे कड़ी मशक्कत के बाद फॉल्ट को दुरुस्त किया। एसडीओ जेपी सिंह ने बताया कि पेड़ गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे ठीक कर सुबह 10 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.