रांची, मई 9 -- कर्रा, प्रतिनिधि। प्रखंड के मेहा गांव में शनिवार को ग्राम प्रधान टेम्बा हेरेंज की अध्यक्षता में ग्रामसभा आयोजित हुई। बैठक में मस्मानु ग्राम से होकर मेहा, रोलागुटु, कुर्से, सवरा, सरूवादाग, बरंगो, जरिया, पदमपुर और बांकुली तक प्रस्तावित 33 हजार वोल्ट बिजली लाइन के लिए पोल-खूंटा गाड़ने के कार्य का ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि हाई वोल्टेज बिजली लाइन से गांव की जमीन और खेती प्रभावित होगी, जबकि स्थानीय लोगों को इसका कोई प्रत्यक्ष लाभ नहीं मिलेगा। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि वे इस कार्य के लिए एक इंच जमीन भी नहीं देंगे' और आगे भी विरोध जारी रहेगा। बैठक के दौरान अभियंता एन नसीबी, विकास रंजन और संवेदक तौरिक खान के साथ ग्रामीणों की चर्चा हुई, लेकिन ग्रामीण अपने निर्णय पर अडिग रहे। ग्रामसभा में फ्रैंकलीन धान, गुरूवा हेरे...