संभल, अप्रैल 13 -- धनारी पट्टी बालूशंकर में रविवार शाम ग्राम पंचायत की भूमि की बाउंड्री के ऊपर से गुजर रही धनारी से गौरीपुरा हाईटेंशन लाइन के तार से निकली चिंगारी डोरे के ऊपर गिर पड़ी और आग लग गई। प्रधान पति राजेंद्र सिंह ने आग लगते देख थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस की सूचना पर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग ज्यादा नहीं फैल पाई। जिससे गेहूं की फसल बच गई। उपनिरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि 11 हजार केवी की लाइन के तार पेड़ से टकरा गए। जिससे गिरी चिंगारी से आग लग गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...