बुलंदशहर, अप्रैल 19 -- हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक लाइनमैन संविदाकर्मी घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घायल लाइनमैन की पहचान रविंद्र कुमार के रूप में हुई है, जिसका इलाज गुलावठी के एक अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, उपकेंद्र के पास 11 केवी के दो फीडर क्रॉस करते हुए गुजर रहे हैं। हादसे के समय नीचे वाली लाइन का शटडाउन था। हालांकि, ऊपर वाली लाइन पर एक पक्षी के चिपक जाने से वह नीचे वाली लाइन से संपर्क में आ गया, जिससे करंट प्रवाहित हुआ और रविंद्र कुमार इसकी चपेट में आकर पोल से नीचे आ गिरे। यह भी पढ़ें- क्षतिग्रस्त पोल व हाईटेशन लाइन से लोगों का खतरा वहीं, इस मामले में एसडीओ विद्युत गुलावठी यशपाल सिंह ने बताया कि बीती रात ट्रांसफार्मर के पास लाइन में काम करते हुए संविदाकर्मी को अचानक करंट लगने से वह प...