हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत, हंगामा
बुलंदशहर, मई 29 -- थाना क्षेत्र के छपना गांव में शुक्रवार की सुबह घर के बाहर निकलते ही युवक नीचे लटके हुए 11 हजार क्षमता के एचटी लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों को देख बिजली कर्मी बिजली घर से चले गए। जिसके बाद परिजनों ने युवक के शव को थाने लाकर हंगामा किया। छपना गांव निवासी ओम प्रकाश ने बताया कि उनका बेटा गौरव कुमार (24) उनके साथ ही खेती करते थे। घर के बाहर ही गांव का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। जहां से 11 हजार क्षमता की हाइटेंशन लाइन गुजर रही है। आरोप है कि निगम की ओर से ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए लाइन के पास कोई गार्ड (ढकने के लिए कवर) नहीं लगाया गया। वहीं, पुरानी लाइन होने के चलते धीरे धीरे हाइटेंशन लाइन नीचे लटक रही हैं। गुरुवार रात तो तेज आंधी आने के चलते हाइटेंशन लाइन और नीचे लटक गई, जो जमीन से करीब चार फुट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.