बिहारशरीफ, जनवरी 27 -- हाइटेंशन बिजली टावर पर चढ़कर ढाई घंटे ड्रामा करता रहा युवक, सकते में रही पुलिस हिलसा थाना क्षेत्र के कामता हॉल्ट के पास हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा स्थानीय लोग बता रहें विक्षिप्त, कटिहार जिले का रहने वाला है युवक फोटो : हिलसा ड्रामा-हिलसा थाना क्षेत्र के कामता हॉल्ट के पास सोमवार को युवक को टावर से उतारने के बाद ले जाते पुलिस अधिकारी। हिलसा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कामता हॉल्ट के पास सोमवार को एक युवक 132 केवी हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया। करीब ढाई घंटे तक वह ऊपर चढ़कर ड्रामा करता रहा। हाई वोल्टेज ड्रामा को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गयी। किसी तरह पुलिस व स्थानीय लोगों ने उसे समझाकर नीचे उतारा। स्थानीय लोग उसे विक्षिप्त बता रहे हैं। वहीं, उसकी पहचान कटिहार जिला निवासी के रूप में हुई है। पूछताछ में उसका कहन...