साहिबगंज, जून 30 -- तालझारी/साहिबगंज । थाना क्षेत्र के सकरीगली हाथीगढ़ बहियार में मंगलवार को 11 हजार के हाइटेंशन की चपेट मेें आने से ब्रह्मदेव चौधरी के 12 साल का पुत्र अंकित कुमार चौधरी घायल हो गया । साथ में खेल रहे लड़कों के शोर मचाने पर आसपास के लोग घटनास्थल पहुंचे और आनन फानन में इलाज के लिये सदर अस्पताल ले गया। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी नितेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि मामले को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। इधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...