मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- गोरौल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन पर शनिवार को हाइटेंशन तार गिरने से आग लग गई। इसमें कई उपकरण जल गए। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने स्वास्थ्यकर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार एवं स्वास्थ्य प्रबंधक रेणु कुमारी ने बताया कि एक पेड़ की टहनी टूटकर हाइटेंशन तार पर गिर गई। इसके बाद शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। आग से एसी, की बोर्ड सहित करीब एक लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। प्रभारी ने बताया कि हाइटेंशन तार नीचे आ गया है, जिस कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई बार विभाग के कर्मियों को जानकारी दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...