गोड्डा, अप्रैल 22 -- मेहरमा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सुड़नी गांव में शादी समारोह में आया एक बालक बिजली के हाई टेंशन तार की चपेट में आने से झुलस गया। स्वजनों द्वारा उसे आनन-फानन में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ प्रणव राज द्वारा जख्मी का इलाज जारी है। घटना के संबंध में बालक की मां सोनिया देवी ने बताया कि वे लोग ठाकुर गंगटी प्रखंड के पक्सो गांव की रहने वाली हैं।वह अपने रिश्तेदार सुरनी गांव के प्रकाश दास की बेटी की शादी समारोह में वह आई थीं।अन्य बच्चों के साथ उनका छह वर्षीय पुत्र आयुष कुमार भी घर के बगल में खेल रहा था। यह भी पढ़ें- झूलती केबल से फाल्ट संग होती बिजली गुल इसी क्रम में वह दीवार पर चढ़ गया। जहां हाई टेंशन तार काफी नीचे झुका हुआ था। उससे स्पर्श होने के कारण बालक झुलस गया। फिलहाल...