सिद्धार्थ, मई 8 -- खुनुवा, हिन्दुस्तान संवाद। चिल्हिया थाना क्षेत्र के जमुनी गांव में गुरुवार को हाइटेंशन तार की चपेट में आने से एक किशोर घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- 12 माह से छत पर गिरा है केबल, कभी भी हो सकता है हादसाघटना का विवरण जमुनी गांव के टोला रेहरा में गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे कुछ बच्चों के साथ कार्तिक (12) पुत्र बब्बू गांव के बाहर खेल रहा था। पिछले दिनों आए आंधी में एक पेड़ गिरा था। पेड़ की कुछ डालियों को ग्रामीण काट कर उठा ले गए थे। पेड़ की बची डालियों पर खेलते समय काफी नीचे झुके बिजली के हाइटेंशन तार की चपेट में अचानक कार्तिक आ गया। कार्तिक को तड़पता देख बच्चों ने शोर मचाया। इतने में ग्रामीण पहुंच गए। पिता घर पर मौजूद नहीं था। ग्रामीणों...