अलीगढ़, मई 15 -- अलीगढ़। भारत विकास परिषद आर्या शाखा ब्रज उत्तर प्रांत के द्वारा बाल संस्कार कार्यक्रम के तहत गृह निर्माण समिति, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेला मार्ग में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं व शिक्षिकाओं को चिकित्सकों ने हाइजीन व सर्वाइकल कैंसर के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल हुईं। डॉ. नीति गोयल, डॉ. अनुराधा सिंह द्वारा बालिकाओं को हाइजीन एवं सर्वाइकल कैंसर के बताया गया। इस अवसर पर प्रांतीय महासचिव प्रभात रजनीश ने न केवल इसे बालिकाओ के लिए हितकारी बताया बल्कि उपचार हेतु बालिकाओं को प्रेरित भी किया। नीलम शर्मा प्रांतीय गतिविधि संयोजक महिला सहभागिता की उपस्थिति रही। अंत में पूर्व अध्यक्ष डॉली अग्रवाल ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन सचिन डॉ. पूनम वार्ष्णेय ने किया। कार...