नई दिल्ली, जून 3 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन पर फटकार लगाने की बात स्वीकार ली है। बुधवार को एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि मैंने नेतन्याहू को सिरफिरा बोला था। उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि होर्मुज सात सितंबर तक बंद रह सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने संघर्ष समाप्त होने की कोई निश्चित समयसीमा बताने से परहेज किया। उन्होंने कहा कि हॉर्मुज सात सितंबर को लेबर डे की छुट्टी तक भी बंद रह सकता है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि मुझे लगता है कि इसकी संभावना कम है। मेरा मानना है कि यह मामला काफी जल्दी सुलझ जाएगा। यह भी पढ़ें- सात सितंबर तक बंद रह सकता है होर्मुज: ट्रंप उन्होंने कहा कि ईरान परमाणु हथियार बनाने की दिशा में किए जा रहे किसी भी प्रयास को रोकने के साथ तेल और प्राकृतिक ग...