गोरखपुर, मई 18 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। वार्ड संख्या 69 श्रीराम चौक के हांसूपुर मोहल्ले के नागरिक गंदगी, कचरा-मलबा न उठाए जाने, गंदे पानी और खराब स्ट्रीट लाइटों के न बदले जाने से परेशान हैं। कई घरों में दूषित जलापूर्ति से पीने के पानी का संकट खड़ा है। स्थानीय नागरिकों के मुताबिक भीषण गर्मी में दूषित जलापूर्ति से संक्रामक रोग फैल सकता है लेकिन न पार्षद सुन रहे न नगर निगम के अधिकारी। उधर पार्षद लाली गुप्ता ने कहा कि नगर निगम अधिकारियों की उपेक्षा मुख्यमंत्री और पार्षद का नाम खराब कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। कहा कि नगर निगम सदन की बैठक में पूरे मामले को जोर शोर से उठाएंगी। कहा कि जलकल और पथ प्रकाश विभाग से जल्द जांच कराकर समस्या दूर करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...