चाईबासा, मार्च 14 -- गुवा। गुवा क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को महिलाओं के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के बीच हांडी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, आपसी मेलजोल को मजबूत करना और खेल भावना को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम की शुरुआत आयोजकों द्वारा महिलाओं का स्वागत करते हुए की गई। इसके बाद हांडीफोड़ प्रतियोगिता हुई। कई बार प्रयास के बाद जब हांडी फूटी तो वहां मौजूद लोगों ने तालियों और खुशी के साथ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस कार्यक्रम को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी काफी लोग पहुंचे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...