बरेली, मार्च 16 -- ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। हांडा पब्लिक स्कूल में सोमवार को कक्षा केजी-टू से कक्षा पहली में प्रवेश करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्पार्पण, दीप प्रज्वलित कर एवं सरस्वती वंदना के साथ विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत की। ‎कार्यक्रम में कक्षा केजी टू से कक्षा प्रथम में आए छात्र-छात्राओं को ग्रेजुएशन कोट और कैंप पहनाकर अतिथियों से बच्चों की ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट दिलवाई गई। बच्चों ने अपनी ग्रेजुएशन सर्टीफिकेट प्राप्त कर हवा में अपनी टोपी उछालकर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के अभिभावक विशेष रूप से मौजूद रहे। अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन होने से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है और उन्हें आगे अच्छा करने की सीख मिलत...