मेरठ, अक्टूबर 8 -- सीसीएसयू के लिए बुधवार का दिन हांगकॉंग से दिल्ली तक उपलब्धि भरा रहा। हांगकांग में जूलॉजी के प्रोफेसर दिनेश सी.शर्मा ने 'वाइब्रोअकूस्टिक ब्रा' का प्रारूप पेश किया तो दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस में विवि के इनोवेटर ने वीयरेबल आईसी एवं उन्नत एंटीना पेश करते हुए भविष्य की राह दिखाई।

स्तन कैंसर का पता लगाएगी 'वाइब्रोअकूस्टिक ब्रा' हांगकांग में हुए एशिया-प्रशांत स्वस्थ दीर्घायु अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में कैंपस से जूलॉजी के प्रो.दिनश सी शर्मा ने बायो-म्यूजिकोलॉजी एवं संगीत चिकित्सा क्षेत्र किए जा रहे शोध को प्रस्तुत किया। प्रो.शर्मा ने सम्मेलन में स्तन कैंसर पर अनुसंधान को विकसित की जा रही 'वाइब्रोअकूस्टिक ब्रा' (ध्वनि-कंपन आधारित विशेष ब्रा) का प्रारूप वैज्ञानिक और स्वास्थ्य-प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों के सामने रखा। यह...