महाराजगंज, दिसम्बर 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोनौली सीमा स्थित इमीग्रेशन कार्यालय पर अधिकारियों ने एक नेपाली महिला को गिरफ्तार किया है। यह महिला कूटरचित दस्तावेजों के सहारे भारतीय सीमा से होकर हांगकांग जाने की कोशिश कर रही थी। जबकि नेपाली सरकार के नियमों के अनुसार कोई नेपाली महिला हांगकांग में घरेलू काम नहीं कर सकती है। एसपी सोमेन्द्र मीना के निर्देश पर चल रहे जांच अभियान के क्रम में सोनौली स्थित इंडो-नेपाल सीमा स्थित इमीग्रेशन कार्यालय पर अधिकारी आने-जाने वालों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक नेपाली महिला को संदेह के आधार पर रोका गया। पूछताछ एवं अभिलेखों की गहन जांच में पाया गया कि उक्त महिला नेपाली नागरिक छलपूर्वक नाम परिवर्तित कर कूटरचित भारतीय दस्तावेजों का अनाधिकृत रूप से प्रयोग कर रही थी। नेपाल सरकार के निर्देशानुसार कोई भी न...