चाईबासा, मार्च 15 -- चाईबासा। रोटरी क्लब चाईबासा के तत्वावधान में मारवाड़ी मध्य विद्यालय (छोटा रूंगटा स्कूल) परिसर में रविवार को हस्तलेखन सुधार प्रशिक्षण और गणितीय अबाकस प्रशिक्षण की नि:शुल्क कक्षाएं शुरू की गई। कार्यक्रम के संयोजक रितेश मुंदड़ा ने बताया कि उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम पिछले दो वर्षों से निरंतर चल रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों के लेखन शैली में सुधार और उन में बौद्धिक क्षमता का विकास करना है। समाजसेवी रोटरीयन निरंजन साव ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन किया और कार्यक्रम की प्रशंसा की। कार्यक्रम में सह संयोजिका रोटरीयन शीतल मुंदड़ा, सेवानिवृत शिक्षक अरुण प्रसाद, विद्यालय के प्रधानाध्यापक रोटरीयन निर्मल त्रिपाठी व क्लब के अध्यक्ष विकास दोदराजका समेत अन्य लोगों का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.