मेरठ, अप्रैल 19 -- मवाना के हस्तिनापुर रोड पर बाइक सवार युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। साइड लगाने को लेकर हुए विवाद में युवक को घायल कर दिया गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रामराज निवासी गिरधरलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह मेरठ से दवाई लेकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह हस्तिनापुर रोड पर पहुंचा, रास्ते में साइड लगाने को लेकर कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित किसी तरह थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...