मेरठ, अप्रैल 29 -- मवाना नगर के हस्तिनापुर रोड पर बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। रामराज निवासी सुनील अपनी बाइक से लौट रहा था। जैसे ही वह हस्तिनापुर रोड पर पहुंचा, सामने से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। टक्कर लगने से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वह घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल यह भी पढ़ें- बाइक की टक्कर से युवक घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...