मेरठ, जुलाई 12 -- देश के अनेक राज्यों में लगातार हो रही भारी वर्षा और बाढ़ ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। मेरठ में नौ जुलाई को हुई वर्षा के बाद गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा और हस्तिनापुर क्षेत्र में नदी का पानी अपने प्राकृतिक बाढ़ क्षेत्र की ओर फैलने लगा। इसी दौरान हस्तिनापुर की धरती पर प्रकृति का एक अत्यंत दुर्लभ और वैज्ञानिक दृष्टि से महत्वपूर्ण दृश्य देखने को मिला। बढ़े हुए जलस्तर के कारण प्राचीन नदी धारा बूढ़ी गंगा का पुनः मां गंगा से प्राकृतिक मिलन हुआ। गंगा और बूढ़ी गंगा के बीच मिलन के इस स्थल की दूरी 12 किमी है। पिछले वर्ष कुंडा गांव में तीन किमी के अंतराल पर बूढ़ी गंगा और गंगा का मिलन हुआ था। यह केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि नदी विज्ञान, बाढ़ मैदान तथा प्राचीन नदी मार्गों के अध्ययन की दृष्टि से भी अत्यंत...