मेरठ, मई 25 -- हस्तिनापुर के मकबूलपुर गांव के बाहर खंडहर बने सरकारी क्वार्टर में सात दिन से लापता अधेड़ की लाश पड़ी मिली। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हंगामा कर दिया और थाने के बाहर जाम लगा दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के लिए डीएनए सैंपल सुरक्षित किया गया। पुलिस के अनुसार उस पर हत्या, हत्या के प्रयास तथा अवैध शराब के 38 मुकदमे पंजीकृत थे। वर्ष 2011 में हुए हत्या के मामले में सजा काट रहा था। फिलहाल वह पैरोल पर जेल से बाहर था। हस्तिनापुर के गांव चेतावाला निवासी 50 वर्षीय संतराम मजदूरी करता था। 17 मई से वह लापता थे, जिसको लेकर बेटे रोहित ने थाने में 18 मई को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मकबूलपुर गांव के राजकीय पशुधन परिक्षेत्र के खंडहर बने सरकारी क्वार्टर में सोमवार सुबह करीब ...