प्रयागराज, मई 17 -- प्रयागराज, संवाददाता। इलाहाबाद हाईकोर्ट के संयुक्त निबंधक (सिविल) ने कैंट थाने में जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप हाईकोर्ट में विचाराधीन एक मामले के दस्तावेज में ओवरराइटिंग का है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, सात मई को हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान पीठ ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी बरेली की रिपोर्ट और मूल अभिलेखों का अवलोकन किया। कोर्ट ने पाया कि विवादित हस्ताक्षर पर ओवरराइटिंग की गई है, जबकि सुरक्षित रखी गई फोटोकॉपी में ऐसा कोई परिवर्तन नहीं था। अदालत ने प्रथम दृष्टया माना कि मूल दस्तावेज में ओवरराइटिंग उस अवधि में की गई, जब दस्तावेज न्यायालय की अभिरक्षा से बाहर होकर पुलिस अधिकारियों अथवा फॉरेंसिक लैब के पास था। कोर्ट ने इसे अत्यंत गंभीर मामला बताते हुए रजिस्ट्रार जनरल को सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज ...