हस्ताक्षर के सवाल पर लामबंद हुए सभासद, हंगामा
बाराबंकी, मई 29 -- रामसनेहीघाट। नगर पंचायत रामसनेहीघाट की बोर्ड बैठक शुक्रवार को एक बार फिर हंगामे की भेंट चढ़ गई। सभासदों द्वारा उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करने से इनकार किए जाने के बाद माहौल गर्म हो गया और बैठक बिना किसी निर्णय के स्थगित करनी पड़ी। इससे हाउस टैक्स निर्धारण समेत कई महत्वपूर्ण विकास प्रस्तावों पर चर्चा नहीं हो सकी। नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न विकास कार्यों, कर निर्धारण और अन्य प्रस्तावों पर विचार होना था। बैठक से 2 दिन पूर्व ही अधिशासी अधिकारी संतोष चौधरी ने शासन के निर्देशों का हवाला देते हुए सभी सदस्यों से प्रतिनिधियों के बजाय स्वयं उपस्थित होकर कार्यवाही में भाग लेने की अपील की थी। बैठक प्रारंभ होते ही सदस्यों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए हस्ताक्षर कराए जाने लगे। शा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.