गढ़वा, अक्टूबर 24 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंजीनियर ओबैदुल्लाह हक अंसारी के नेतृत्व में श्रीबंशीधर नगर प्रखंड के पाल्हे कला गांव के निमियाडीह टोला पर वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बंशीधर नगर के प्रखंड अध्यक्ष रवि रंजन कुमार व कार्यक्रम का संचालन नवनियुक्त नगर मंडल अध्यक्ष संतोष प्रकाश ने किया। वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि कार्यक्रम को पार्टी के नेता राहुल गांधी ने देशव्यापी स्तर पर छेड़ा है। यह अभियान लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए देश स्तर पर चलाया जा रहा है। उसी कड़ी में गढ़वा जिला कांग्रेस कमेटी यहां पहुंची है। कार्यक्रम के दौरान लोगों का सहयोग व समर्थन मिला। ज...