चम्पावत, अप्रैल 13 -- सतीश, चम्पावत। मल्ली चौकी घटोत्कच मंदिर क्षेत्र में नशा हटाओ जीवन बचाओ हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान संयोजक सामश्रवा आर्य ने श्रद्धालुओं और बच्चों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की। कार्यक्रम में लालू प्रसाद प्रजापति, सत्येंद्र कश्यप, मोती लाल, प्रदीप कुमार, सुशील कुमार, प्रियांशु देऊपा, ललित सामंत, करण सिंह, राकेश भट्ट एवं दीपांशु रावत आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...