हमीरपुर, मार्च 27 -- हमीरपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन जनपद शाखा की जिला स्तरीय बैठक शुक्रवार को नगर पालिका स्थित रैन बसेरा में हुई। बैठक में 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री को भेजे जाने वाले हस्ताक्षरित सामूहिक याचिका कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सामूहिक याचिका के मुख्य बिंदुओं की जिलाध्यक्ष श्यामचरन साहू ने जानकारी और संगठन से इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। बैठक में गुरुदेव सिंह, राजकिशोर नामदेव, नाजिम रजा खां, श्रीकृष्ण प्रजापति, भूपसिंह सचान, हाशिम रजा खां, हरिदास, विजयशंकर, रामजीवन पाल, सुरेशचंद्र, चंद्रप्रकाश गुप्ता, आनंदस्वरूप सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...