हस्तशिल्प हथकरघा मेला में उमड़ी भीड़
लखनऊ, मार्च 27 -- लखनऊ, संवाददाता। निरालानगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर माधव सभागार में लगे मध्य प्रदेश के हस्तशिल्प व हथकरघा मेला के दूसरे दिन शुक्रवार को भीड़ उमड़ी। वहीं शाम को सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। मध्य प्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम की ओर से आयोजित इस मेले में 35 से 40 बुनकरों व शिल्पियों ने अपनी स्वनिर्मित कलाकृतियों का स्टाल लगाए हैं। यहां पर रेशम, किनार, चन्देरी, मसलिन, कॉटन साड़ियों से लेकर बेल मेटल की मूर्तियां, हथकरघा की चादरें, खिलौने आदि के स्टालों पर खूब भीड रही। शाम को सांस्कृति कार्यक्रमों में लखनऊ के कलाकरों द्वारा कृष्ण भक्ति से ओपप्रोत प्रस्तुतियां दी गई। मयूर नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहा। प्रदर्शनी प्रभारी अरविंद शर्मा ने बताया कि यह प्रदर्शनी तीन अप्रैल तक चलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.