लखनऊ, दिसम्बर 9 -- अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह के उपलक्ष्य में उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय ने मंगलवार को कैसरबाग स्थित जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र परिसर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के दौरान चिकनकारी कला से जुड़ी हुई महिलाओं ने हिस्सा लिया और अपने उत्कृष्ट हस्तशिल्प कला का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी पारम्परिक कला और अद्वितीय हुनर को दर्शाते हुए विभिन्न उत्पादों को प्रस्तुत किया, जिससे हस्तशिल्प के महत्व को उजागर किया गया। इस संगोष्ठी का उद्देश्य स्थानीय हस्तशिल्प और कारीगरों को बढ़ावा देना तथा उनके उद्यमशीलता विकास को प्रोत्साहित करना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.