गिरडीह, मार्च 21 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पहली बार जलपरी शो के साथ शहर के स्वर्ण हॉल के समीप 40 दिवसीय डिजनीलैंड हस्तशिल्प मेला का शुभारंभ शुक्रवार से हुआ। प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी देते हुए संचालक मो. आरिफ ने कहा कि यह मेला बच्चों और परिवारों के लिए मनोरंजन का बड़ा केंद्र है। इस वर्ष का मेला पहले की तुलना में अधिक आकर्षक और मनोरंजक भी रहेगा। मेले में बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए कई खास इंतजाम किए गए हैं, जिससे सभी आयु वर्ग के लोग इसका आनंद ले सकेंगे। विभिन्न प्रकार के रोमांचक झूले- जैसे हाइड्रोलिक झूला, ड्रैगन ट्रेन, ब्रेक डांस झूला सहित कई आधुनिक झूलों की व्यवस्था की गई है, जो मेले में आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। इसके अलावा देश के विभिन्न राज्यों से आए दुकानदार अपने-अपने हस्तशिल्प, खिलौने, घरेलू सामान और सजावटी वस्तुओ...