बरेली, फरवरी 24 -- बरेली। कैंट बोर्ड की ओर से 25 फरवरी से तीन मार्च तक हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन होगा। शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर डॉ. उमेश गौतम करेंगे। प्रदर्शनी में देश के विभिन्न राज्यों से 50 से अधिक हस्तशिल्प स्टॉल लगाए जाएंगे, हस्तनिर्मित साड़ियां, लकड़ी के खिलौने,होम फर्निशिंग उत्पाद व गृह सज्जा सामग्री समेत अन्य उत्पाद शामिल होंगे। बताया कि ये प्रदर्शनी हस्तशिल्प कारीगरों को सीधे ग्राहकों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। ये जानकारी कैंट बोर्ड की सीईओ डा. तनु जैन ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.