बदायूं, मार्च 11 -- बदायूं, संवाददाता। जिले के हस्तशिल्पियों के लिए हस्तशिल्प विभाग द्वारा आर्टीजन कार्ड बनवाकर उनके लिए पहचान दी जाएगी। हस्तशिल्प विभाग का कार्यालय बरेली में है, ऐसे में स्थानीय स्तर पर जिला उद्योग केंद्र की ओर से अगले महा कैंप लगवाया जायेगा, जिसमें स्थानीय स्तर पर हस्तशिल्पी आर्टीजन कार्ड के लिए आवेदन कर सकेंगे। जिले में जरीजरदोजी, स्वर्णकार बुनकर समेत अन्य विभिन्न प्रकार के 10, 800 हस्तशिल्पी हैं, लेकिन इनमें से ज्यादातर के आर्टीजन कार्ड नहीं बने हैं। जिसके चलते इन्हें खुद की कला की पहचान नहीं मिल पा रही है। ऐसे में जिला उद्योग केंद्र की ओर से इन हस्तशिल्पियों के लिए हस्तशिल्प विभाग से आर्टिकल कार्ड दिलाने का निर्णय लिया गया है। हस्तशिल्पियों के लिए आर्टीजन कार्ड दिलाने के लिए अप्रैल माह में जिला उद्योग केंद्र पर एक कैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.