दुमका, अप्रैल 1 -- दुमका। विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के नेशनल हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत 50 वुड फर्नीचर क्राफ्ट से जुड़े हस्तशिल्पियों को उन्नत औजारों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम जिला उद्योग केंद्र, दुमका में महाप्रबंधक दास एक्का की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर हस्तशिल्प विकास केंद्र देवघर के सहायक निदेशक शत्रुधन कुमार, जिला उद्योग केंद्र दुमका के महाप्रबंधक श्रीदास एक्का, चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव मनोज घोष एवं सीटीओ विकास कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक निदेशक शत्रुधन कुमार ने कहा कि हस्तशिल्प विभाग द्वारा हस्तशिल्पियों के उत्थान हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें उन्नत औजार उपलब्ध कराना, प्रशिक्षण, विपणन सहायता तथा मुद्र...