कटिहार, जून 9 -- नीरज कुमार, कटिहार, निज प्रतिनिधि जिले के बरारी प्रखंड स्थित ऐतिहासिक गुरू तेगबहादुर गुरूद्वारा में रखा हस्तलिखित गुरूग्रंथ साहिब की पांडुलिपि लिखने में किस स्याही व कलम का उपयोग किया गया है। उसके बारे में भी अब लोग जान सकेंगें।

गुरूग्रंथ साहिब की पांडुलिपि पांडुलिपि में इस बात का भी उल्लेख है कि हस्तलिखित गुरूग्रंथ साहिब को लिखने में जिस स्याही का उपयोग किया गया उसे किन-किन सामग्रियों से बनाया गया तथा लेखनी में कलम किस तरह का उपयोग किया गया था, इसे भी अब लोग जान सकेंगे। गुरूग्रंथ साहिब के अंतिम पन्ने पर इसका जिक्र है। लक्ष्मीपुर गुरूद्वारा में गुरू गोविंद सिंह द्वारा सिखों के नाम लिखे गए उनके हस्ताक्षरित पत्र को भी सहेजकर रखा गया है। शायद कम ही लोगों को मालूम है कि वर्तमान बरारी प्रखंड 16 वीं शताब्दी में कुंतल नगर के रू...