नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की कुछ रेखाओं को बहुत ही अहम माना जाता है। कुछ रेखाएं जिंदगी में आने वाले अहम पड़ाव का संकेत देती हैं और राहु रेखा इन्हीं में से एक है। शास्त्र की मान्यता के अनुसार इस रेखा के जरिए ये संकेत मिलता है कि जिंदगी में कोई परेशानी आने वाली है या फिर किसी ना किसी तरह की रुकावट आएगी। कई बार बने-बनाए काम अचानक ही खराब होने लगते हैं या फिर कड़ी मेहनत के बाद भी कोई चीज नहीं मिलती है। राहु रेखा इन्हीं बातों की ओर संकेत देता है। चलिए समझते हैं कि हाथ में राहु रेखा कहां होती है और इसके अलग-अलग बनावट का क्या मतलब होता है?राहु रेखा कहां होती है? अब समझ लेते हैं कि आखिर राहु रेखा का स्थान हमारे हाथ में कहां होता है? अंगूठे के ठीक नीचे ऊपरी ओर मंगल क्षेत्र होता है। इसी से निकलकर बीच की ओर का जो हिस्सा होता ...