नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- Mangal Rekha in Hand Meaning : हस्तरेखा शास्त्र में माना जाता है कि मंगल रेखा का बिना कट के बना होना बहुत ही शुभ होता है। शास्त्र के अनुसार जीवन रेखा, हृदय रेखा, भाग्य रेखा और मस्तिष्क रेखा की तरह ही हाथ में मंगल रेखा भी बनती है। माना जाता है कि इस रेखा को सुरक्षा देने वाली रेखा के रूप में देखते हैं। अगर किसी के हाथ में ये रेखा क्लियर दिख रही है तो मान्यता है कि ऐसा व्यक्ति निडर और हिम्मती होती है और उसके लिए किसी भी सिचुएशन को हैंडल करना बाएं हाथ का खेल होता है। तो चलिए जानते हैं कि मंगल रेखा हाथ में कहां होती है और इसके क्या-क्या फायदे और मतलब होते हैं?हाथ में मंगल रेखा कहां होती है? अगर आपको पता करना है कि आपके हाथ में मंगल रेखा कहां पर है तो अंगूठे के पास बनी जीवन रेखा को देखें। इसके साथ ही चलने वाली रेखा को म...