नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- X Sign Shubh or Ashubh in Palmistry : हाथ की लकीर और निशान के पीछे छिपे संकेत को जानने के लिए हर कोई उत्सुक होता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ में बनी हर एक रेखा और निशान का कोई ना कोई खास मतलब जरूर होता है। शास्त्र के अनुसार किसी के हाथ में X का निशान होता है तो कई बार ये कन्फ्यूजन बनता है कि ये शुभ है अशुभ? हर किसी के हाथ में क्रॉस का निशान अलग-अलग जगहों पर बना होता है और इनसे इसके मायने भी बदलते जाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर हाथ में ये निशान कहां पर शुभ माना जाता है और कहां पर अशुभ?हाथ में X का निशान कब होता है शुभ? 1. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार गुरु पर्वत पर बना क्रॉस का निशान बहुत ही शुभ माना जाता है। हमारी तर्जनी उंगली के ठीक नीचे ही गुरु पर्वत होता है। माना जाता है कि अगर किसी व्यक्ति के गुरु पर्व...