नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- Money Line in Palmistry : कौन नहीं चाहता कि उसके पास इतना पैसा हो कि हर जरूरत और ख्वाहिश आसानी से पूरी हो जाए। हर व्यक्ति अपना बैंक बैलेंस बढ़ाने के लिए दिन-रात मेहनत करता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी हाथ में ही आर्थिक स्थिति से जुड़े संकेत छिपे होते हैं? हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ में मनी लाइन होती है जिसे धन रेखा भी कहते हैं। मनी लाइन की अलग-अलग बनावट फ्यूचर में पैसों की स्थिति का संकेत देती है। तो चलिए जानते हैं कि किस तरह की मनी लाइन अच्छी मानी जाती है और कौन सी बनावट संकट की ओर इशारा करती है।हाथ में पैसों की रेखा कहां होती है? सबसे पहले समझिए कि आखिर हाथ में ये रेखा कहां होती है? हाथ के सबसे नीचे वाले हिस्से यानी कलाई के पास देखें। अब यहां से जो रेखा ऊपर की ओर सिधाई में जा रही है और मध्यमा उंगल...