नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- 2 Marriage Line in Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ में बनी लकीरों के जरिए शादी से जुड़े संकेत पता चलते हैं। इसके लिए विवाह रेखा की बारीकी से समझ होना जरूरी है। कुछ लोगों के हाथ में दो विवाह रेखा भी बनी होती है और कई लोग समझ बैठते हैं कि ऐसे व्यक्ति की दो शादियां होंगी। हालांकि शास्त्र में चीजें अलग हैं और रेखाओं की बनावट के जरिए इनके संकेतों को समझा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर दो विवाह रेखा होने का असली मतलब क्या होता है?दो विवाह रेखा का मतलब दो शादी? सबसे पहले आपको समझना होगा कि अगर किसी के हाथ में दो विवाह रेखा है तो इसका एकदम से मतलब नहीं होता है कि दो शादी तय है। इन रेखाओं की बनावट, लंबाई और गहराई के अलग-अलग मतलब होते हैं। अगर एक रेखा गहरी है तो दूसरी हल्की है तो इसे किसी ऐसे रिश्ते से भी ज...