नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- हस्तरेखा और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे हाथ की रेखाएं जिंदगी से जुड़े कई राज खोल देती हैं। ये रेखाएं ना सिर्फ हमारे भविष्य का संकेत देती हैं बल्कि हर एक उतार-चढ़ाव की भी जानकारी देते हैं। हर किसी के हाथ की रेखाएं अलग-अलग होती है और इसी के आधार पर हर चीज का आंकलन किया जाता है। वहीं एक रेखा ऐसा होती है जोकि इस बात का संकेत दे सकती है कि किसी की जिंदगी में डाउनफॉल यानी अचानक से कोई परेशानी या रुकावट कब आ जाएगी। हालांकि ये रेखा हर किसी के हाथ में नहीं होती है। वहीं अगर ये रेखा होती भी है तो उसके कुछ उपाय भी होते हैं। तो आज जानेंगे इसी के बारे में।ये रेखा देती है डाउनफॉल का संकेत हस्तरेखा शास्त्र की दुनिया में भाग्य और सूर्य रेखा को काफी महत्व दिया जाता है। अगर भाग्य रेखा बीच में टूटी हुई नजर आए या फिर बार-बार कटी हु...