नई दिल्ली, फरवरी 6 -- हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं और चिह्नों को बहुत महत्व दिया जाता है। इनमें से एक विशेष चिह्न है - M का निशान। जब हथेली की मुख्य रेखाएं (जीवन रेखा, हृदय रेखा, मस्तिष्क रेखा और भाग्य रेखा) मिलकर M अक्षर जैसा आकार बनाती हैं, तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। हस्तरेखा विशेषज्ञों के अनुसार, यह चिह्न भाग्यशाली लोगों में पाया जाता है। जिनकी हथेली में M का निशान होता है, वे जीवन में सफलता, धन, नेतृत्व और प्रेम में आगे रहते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इस चिह्न के बारे में।M का निशान क्या होता है? हथेली में M का निशान तब बनता है, जब चार मुख्य रेखाएं मिलकर M अक्षर जैसा आकार बनाती हैं। यह चिह्न दोनों हाथों में या किसी एक हाथ में हो सकता है। दाहिने हाथ में होने पर यह वर्तमान जीवन और कर्मों का फल दर्शाता है, जबकि बाएं हाथ में...