नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हमारा भाग्य हमारे हाथ में ही लिखा हुआ है। हाथ में बनी रेखाओं और पर्वत को देखकर कई चीजों को समझा जा सकता है। वहीं कुछ ऐसे निशान भी होते हैं जो जिंदगी से जुड़ी अहम बातों का संकेत देते हैं। हालांकि हर व्यक्ति के हाथ की हथेली में बने निशान का पैटर्न अलग होता है और इनका मतलब भी काफी अलग होता है। आज बात करेंगे उन 3 निशानों के बारे में जिन्हें शास्त्र में सबसे ज्यादा लकी माना जाता है। जानिए आखिर हाथ में बने M, मछली के निशान और त्रिशूल के निशान का मतलब क्या होता है?हस्तरेखा के अनुसार हाथ के तीन लकी निशान और उनका मतलब-M के निशान का मतलब हाथ पर एम का निशान होता है। ये कई लोगों के हाथ में दिख सकता है लेकिन माना जाता है कि इसमें क्लैरिटी दिखे तो ये शुभ होता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार ऐसे लोगों क...