नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- सरकारी नौकरी पाना लोगों के लिए सपने जैसा है। कई लोग दिन रात मेहनत करते हैं और कोचिंग लेते है लेकिन फिर भी सरकारी नौकरी नहीं लग पाती है। ऐसे में मन में ये चीजें बार-बार आती हैं कि आखिर सही स्ट्रेटजी से पढ़ाई करने के बाद भी कमी कहां रह गई? कड़ी मेहनत के बाद सफलता ना मिलने से हर किसी को निराशा होती है। हस्तरेखा शास्त्र मानें तो कभी-कभी इसके पीछे हमारी मेहनत नहीं बल्कि हाथ की कुछ लकीरें भी इन चीजों में आ रही रुकावट का इशारा देती हैं। दरअसल कई बार हम मेहनत सही करते हैं लेकिन इतनी बाधाएं आती है कि हर चीज पर पानी ही फिर जाता है। ऐसे में हाथ की लकीरों के कुछ संकेत अगर समय रहते पता चल जाए तो कुछ उपायों के जरिए आगे बढ़ा जा सकता है।रुकावट का संकेत देती हैं ये लकीरें हस्तरेखा के अनुसार भाग्य रेखा की स्थिति को देखकर करियर से जु...