मेरठ, अप्रैल 11 -- बहसूमा क्षेत्र के गांव हसापुर में शनिवार को भव्य उत्सव कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक विधि-विधान के साथ की गई, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस आयोजन का संचालन एवं आयोजन कुंवर देवेंद्र सिंह द्वारा अपने स्वर्गीय पिता जागरण सिंह एवं माता राजबाला की स्मृति में किया गया। कार्यक्रम को श्रद्धा और सम्मान के भाव के साथ आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ केरल के पूर्व राज्यपाल महामहिम आरिफ मोहम्मद खान एवं कर्मवीर महाराज द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान पूरे वातावरण में भक्ति एवं उत्साह का माहौल बना रहा। समारोह में एमएलसी वीरेंद्र सिंह की भी विशेष उपस्थिति रही। उन...