हसवाडीह : भूसे के ढेर से 56 लीटर विदेशी शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार
आरा, अगस्त 11 -- पीरो, संवाद सूत्र। पीरो थाना क्षेत्र के हंसवाडीह गांव में पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर भूसे के ढेर में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व बीयर की खेप बरामद की है। मौके से शराब तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है। पीरो अपर थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चिह्नित स्थान पर औचक छापेमारी की, जहां तस्करों ने मकान परिसर में रखे भूसे के ढेर के अंदर शराब की पेटियां छुपा रखी थीं। जब पुलिस ने भूसे को हटाकर गहनता से तलाशी ली, तो वहां से 56.170 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से ही हंसवाडीह निवासी छोटेलाल यादव के पुत्र रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इसकी पुष्टि करते हुए एसडीपीओ कन्हैया कुमार ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र में लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.