औरंगाबाद, मई 19 -- हसपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी में मंगलवार को हेडमास्टर शमशेर आलम के नेतृत्व में प्रखंड के सभी मध्य एवं प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रधान शिक्षकों के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। ​इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कक्षा 4, 5 और 6 के छात्र-छात्राओं की बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाना है। हेडमास्टर शमशेर आलम ने कहा कि बच्चों में बुनियादी शिक्षा के स्तर को सुधारने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को आधुनिक और मनोरंजक शिक्षण विधियों की जानकारी दी गई, जिससे स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति और उनके सीखने की क्षमता में गुणात्मक सुधार लाया जा सके। यह भी पढ़ें- हसपुरा में हेडमास्टर...