औरंगाबाद, अप्रैल 16 -- फोटो-16 अप्रैल एयूआर 29 कैप्शन-गुरुवार को हसपुरा प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रशिक्षण समारोह का उद्घाटन करते हुए बीडीओ। ​हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को आगामी जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु कर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बीडीओ प्रदीप कुमार चौधरी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि जनगणना में 389 प्रगणक एवं पर्यवेक्षक शामिल हैं। उन्होंने उपस्थित प्रगणकों और पर्यवेक्षकों इस राष्ट्रीय कार्य के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। कर्मियों को विशेष रूप से निर्मित मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा प्रविष्टि करने का तरीका सिखाया जाएगा। यह भी पढ़ें- जनगनाना को लेकर प्रसिक्षण का कार्य शुरू प्...