औरंगाबाद, जून 13 -- हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा थाना पुलिस ने शनिवार अहले सुबह हसपुरा बाजार से अवैध तरीके से बालू ले जा रहे चार ट्रैक्टरों को जब्त किया है। ​हसपुरा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि अवैध बालू लदे ट्रैक्टर सुबह के समय तेज रफ्तार में बाजार से गुजरते हैं। इन शिकायतों के सत्यापन के लिए एक टीम गठित की गई और शनिवार अहले सुबह से ही पुलिस को बाजार में विभिन्न स्थानों पर तैनात कर दिया गया। इसी दौरान हसपुरा बाजार मेन रोड से गुजर रहे चारों ट्रैक्टरों को रोककर जब्त कर लिया गया और उन्हें थाने लाया गया। यह भी पढ़ें- हसपुरा बाजार से अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टर जब्त ​थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले की सूचना खनन विभाग को दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...