औरंगाबाद, मार्च 5 -- हसपुरा प्रखंड क्षेत्र में रंगों का महापर्व होली बुधवार को हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। क्षेत्र के गांवों में विशेष परंपरा के तहत होलिका दहन किया गया। इस वर्ष होलिका दहन का समय विशेष चर्चा में रहा। ग्रामीणों के अनुसार चंद्र ग्रहण के प्रभाव को देखते हुए वर्षों पुरानी परंपरा का पालन किया गया। विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मंगलवार सुबह 12:50 बजे के बाद दहन किया गया। होलिका दहन होते ही ग्रामीणों ने अग्नि में गेंहू की बालियां सेंकने की परंपरा निभाई। होलिका की पवित्र अग्नि से नई फसल गेंहू की बालियां सेंक कर खुशहाली की कामना की गई। होलिका दहन के एक दिन बाद रंगों का असली उत्सव शुरू हो गया। ग्रामीणों ने टोलियां बनाकर घर-घर जाकर बड़ों का आशीर्वाद लिया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। गांवों की गलियों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.