आरा, जुलाई 16 -- आरा/पीरो। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और हसन बाजार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में थाना क्षेत्र के सहेजनी गांव से एक किलो गांजा बरामद किया गया है। दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी जब्त किए गए हैं। हालांकि गांजा तस्कर भागने में सफल रहे। गांजा सहेजनी गांव निवासी मिट्ठू नट उर्फ सन्नी कुमार के घर से बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी प्रेस बयान में यह जानकारी दी गई है।‌ पुलिस के अनुसार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को सूचना मिली थी कि सहेजनी गांव निवासी मिट्ठू नट उर्फ सन्नी कुमार अपने घर में मादक पदार्थ की खरीद बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर हसन बाजार थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर सहेजनी गांव निवासी मिट्ठू नट उर्फ सन्नी कुमार के घर छापेमारी की गयी। यह भी पढ़ें- Sasaram News: फरार गांजा तस्करी के आरोपी के घ...